अंधेरी में घरेलू कामगारों के बच्चों को सम्मानित किया गया

रिपोर्ट:अजय उपाध्याय
मुंबई :आज के बच्चे कल के भारत के भविष्य हैं। ऐसे में बच्चे अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़ें।उक्त उद्दगार अंधेरी की तहसीलदार स्नेहलता स्वामी ने अंधेरी गिल्बर्ट हिल में हम एकता वेल्फेयर शेजार समिति सहकारी संस्था के अध्यक्ष बाबण्णा कुशालकर द्वारा घरेलू काम करने वाली महिलाओं के बच्चों के सम्मान समारोह में व्यक्त किया।. अंधेरी के गिल्बर्ट हिल स्थित समाज कल्याण केंद्र में ‘हम एकता वेल्फेयर शेजार समिति सहकारी संस्था (मर्यादित)’ के अध्यक्ष बाबण्णा कुशालकर द्वारा घरेलू कामगारों के बच्चे जो दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल हुए हैं उन मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसअवसर पर 135 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्राइम ब्रांच के विजय धोत्रे, यागिनी परमार, वसीमा काजी, अरुणा वाघ, स्वाति दामापुरकर, संजय यादव, लक्ष्मी महाडिक, राजू धोत्रे, चंदू वडार, प्रकाश देवदास आदि ने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण ढंग से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे ।संस्था के अध्यक्ष बाबण्णा कुशलकर ने कहा कि दुनिया का दस्तूर है कि अधिकांश लोग बड़े लोगों को प्राथमिकता देते आये हैं, इनके लिए कई दरवाजे खुले हुए हैं। जबकि घरेलू काम करने वाली महिलाओं के होनहार बच्चों का भी सम्मान करना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़े।


