Jaunpur news:श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा चलाया गया बाल श्रम अभियान

रिपोर्ट- शमीम
मड़ियाहूं/जौनपुर। स्थानीय नगर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री रीना के नेतृत्व में शुक्रवार को मड़ियाहूं में बाल श्रम अभियान चलाया गया,बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक सेवायोजकों के ऊपर कार्यवाही की गयी और उनसे ये अपील की गयी की वो बाल/किशोर श्रमिक से काम न कराये।उनके द्वारा ये भी बताया गया कि ये अभियान पूरे जौनपुर में निरंतर चलता रहेगा और यदि कहीं बाल श्रमिक कार्यरत पाया गया तो सेवायोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।श्रम विभाग की टीम के साथ,AHTU की टीम के प्रभारी श्री विभूति नारायण,श्री रवि पाल,श्री राकेश व अन्य भी उपस्थित थे।



