आजमगढ़ में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या,तीन पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़:सिधारी थाना क्षेत्र के मुमदल्ला गांव में शनिवार की रात ट्यूबेल पर सोने जा रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है, जानकारी के मुताबिक मुमदल्ला गांव निवासी दलसिंगार यादव उर्फ नागा (62) शनिवार की रात घर पर खान खाने के बाद पैदल ही ट्यूबवेल पर सोने के लिए जा रहा था(An elderly man was beaten to death with sticks while sleeping on a tube in Mumadalla village of Sidhari police station area on Saturday night According to the report, Dalsingar Yadav alias Naga, 62, a resident of Mumdalla village, was walking to sleep at the tubewell after eating at home on Saturday night) इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जब तक परिजनों को घटना की जानकारी होती और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दलसिंगार के पुत्र उमेश का गांव के ही साहिल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी.इसी विवाद को लेकर साहिल के परिजनों ने रात में दलसिंगार पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया, मृतक के पुत्र ने घटना के बाबत गांव के रोशन, शिवकुमार व राजू के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया हैThe son of the deceased has lodged a complaint against Roshan, Shivkumar and Raju of the village at the police station.



