आजमगढ़:मोटरसाइकिल ना मिलने पर पीड़िता ने लगाया ससुराल वालो पर मारने पिटने व गर्म चिमटा से दागने का आरोप

दहेज एक ऐसी बीमारी है जो दवा से नहीं अपितु जेल और हथकड़ी से ठीक होती है।इसी कड़ी मे मोटर सायकिल के लिए विवाहिता को गरम चिमटे से दागा गया और सिन्दूर का घोल पिलाया गया जब की 14 दिन पूर्व ही पीड़िता की शादी हुई थी पीड़िता सहित उसके परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

 

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ:विवाहिता के हाथों के मेंहदी के रंग अभी नहीं छूटे थे कि दहेज लोभी समाजिक भेड़ियों ने उसके साथ अत्याचार की सीमा पार करदी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज में मोटर सायकिल की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसे बांधकर मारा पीटा गया और उसे गरम चमटे से दागा गया। बता दें कि बीते 12 जून 2023 को ही विवाहिता की शादी हुई थी।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को दिये गये प्रार्थना पत्र में विवाहिता पूजा वर्मा पत्नी दीपक वर्मा ग्राम लुचुई पोस्ट लाटघाट, तह0 सगड़ी थाना जीयनपुर ने बताया कि उसके पति दीपक, जेठ धर्मेन्द्र, ननद चंदा और मन्जू और नन्दोई विजय द्वारा उसे दहेज मे हीरो होण्डा मोटर सायकिल की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किये। पति दीपक द्वारा उसे गरम चिमटे से शरीर पर जगह-जगह जलाया गया। इतना ही उसके पति द्वारा उसे सिन्दूर का घोल पिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी गयी। पीड़िता ने बताया कि वह मामले में स्थानीय थाने में भी प्रार्थना पत्र दी थी लेकिन वहां से कोई सुनवाई नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button