आजमगढ़ में तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा गया लुटेरा,बैंक मित्र से 3 लाख की लूट को दिया था अंजाम

आजमगढ़: जहानागंज थाने की पुलिस ने जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत बैंक मित्र से लूट करने वाले अभियुक्त से पीसीआर के दौरान 4000 रुपये नगद व 02 डिवाईस व 01 अवैध तमंचा व लूट के पैसे से खरीदी 01 मोटरसाइकिल बरामद, वादी मुकदमा प्रशान्त पाण्डेय उर्फ राकू S/O स्व0 दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ग्राम बहवल थाना मेहनगर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा सिंहपुर में बैंक मित्र है जिसकी चक्रपानपुर बाजार में निधी पुस्तक भण्डार के नाम से दुकान है । वादी अपनी दुकान बन्द करके एकौना – हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि रास्ते में 03 लड़को ने रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छिन लिये जिसमें करीब 03 लाख रूपये नकद, 02 डिवाइस मशीन, 01 ए.टी.एम. डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 270/2024 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दूबे द्वारा की जा रही है । जिसमें गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 395,412,120 बी भादवि की बढोत्तरी व 392 भादवि की घटोत्तरी बनाम अभियुक्तो 1. विशाल यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी सिसवां बछवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 2. आकाश शर्मा उर्फ आर्यन पुत्र प्रहलाद शर्मा निवासी चौबेपुर मटियौना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 3. साजन तिवारी पुत्र बेलचन्द तिवारी निवासी चकिया भटौली थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 4. अनीश हाशमी पुत्र अलाउद्दीन हाशमी निवासी बरहतिर जगदीशपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ 5. शैलेष यादव पुत्र श्यामकेर यादव निवासी इनवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 6. ज्ञान प्रकाश यादव उर्फ विज्ञानी पुत्र नन्दलाल यादव निवासी इनवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 7. धनन्जय गिरी पुत्र स्व0 रामकृष्ण गिरी निवासी बछवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया जिन्हे मुठभेड़/गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया था । जिसके क्रम में-गुरुवार को गुरुवार को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह द्वारा जिला कारागार आजमगढ़ मे निरुद्ध अभियुक्त शैलेष यादव उर्फ बुढे पुत्र श्यामकेर यादव निवासी इनवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर अभियुक्त से पूछताछ की गयी तथा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर ग्राम इनवल से 02 डिवाईस, 4000 रुपये नगद व पैसे से खरीदी मोटरसाइकिल व 01 अवैध तमंचा.12 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 349/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शैलेष यादव उर्फ बुढे पुत्र श्यामकेर यादव निवासी इनवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राहुल द्वारा की जा रही है । तत्पश्चा पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिये गये अभियुक्त शैलेष यादव को जिला कारागार में दाखिल किया गया ।

Related Articles

Back to top button