आजमगढ़:अवैध तमन्चा-कारतूस व मैजिक वाहन में प्रतिबन्धित पशु के साथ गिरफ्तार
आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने अवैध तमन्चा-कारतूस व मैजिक वाहन में प्रतिबन्धित पशु के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा पशुओं की तस्करी व गोवध पर रोक लगाये जाने तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिनांक 25.08.2024 को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह व उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर पुरन्दरपुर ईट भट्टे के पास मोड़ से अभियुक्त महेन्द्र जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल ग्राम औरंगाबाद थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष को समय करीब 22:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मैजिक वाहन, क्रुरता पूर्वक बंधे 03 पशु बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0- 456/24 धारा 3/5ए/8 गोव हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु के प्रति क्रूरता अधि0 1960 व 2. मु0अ0सं0- 457/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।