होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता ।
सलेमपुर ,देवरिया । सलेमपुर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं विशिष्ट अतिथि देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस अवसर पर राज्यमंत्री ने फाल्गुन के गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जोड़ कर कार्यकर्ताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि देवरिया जिले के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज सलेमपुर में कार्यकर्ताओं के बीच आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की प्रशंसा करते हुए शलभ मणि ने कहा कि पूरे प्रदेश में जब बात महिला उत्थान एवं महिला सम्मान की आती है सदन आपकी दहाड़ से गूंज उठता है, , प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज योगी जी के कुशल नेतृत्व ने होली और जुम्मे के नमाज को एक ही दिन कराकर यह साबित किया है कि आज प्रदेश में सभी वर्ग, जाति और समुदाय वर्तमान सरकार पर विश्वास दिखा रहा है। इस दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील सनेही ने अपने गीतो के माध्यम से समा बांध दिया। विधानसभा के विकास कार्यों पर गीत गाकर विकास कार्यों का अद्भुत उल्लेख किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे, अभय सिंह, पुनीत यादव, अवनीश चंद्र मिश्र तथा अशोक पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, शेषनाथ भाई, हाकिम सिंह, अजय उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, अभिषेक जायसवाल, अभय तिवारी, अमरेश सिंह, ब्रह्मशंकर मिश्रा, रविंद्र श्रीवास्तव, सोमेश्वर सिंह, नागेंद्र गुप्ता, राजीव सिंह पहाड़िया, पुनीत शाही, राजीव मिश्रा, धनंजय चतुर्वेदी, विपिन चंद्रा, अनूप उपाध्याय, कुंजबिहारी सिंह सुनील गुप्ता, राजेश कुशवाहा, आनंद गौतम, गौरीशंकर गुप्ता, रत्नेश मिश्रा, अखिलेश योगी, धर्मेंद्र कुशवाहा, रजवंत सिंह, मोहित मद्धेशिया, अंकित कुशवाहा, विशाल कुमार, सीता देवी, बीना त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, चतुरानंद मिश्रा, अमित सिंह, चंदन पासवान, अरुण गुप्ता, राजेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी पाण्डेय, बलदेव ठाकुर, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।