ताजिया व दुलदुल जुलूस के रास्ते से सभासद ने हटवाया मलवा 

नगर पालिका परिषद के साथ ही बिजली विभाग भी है उन तैयारियों में मशगूल 

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मोहर्रम पर्व को लेकर नगर से निकलने वाले दुलदुल और ताजिया जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले अवरोध को समाप्त करने के लिए नगर पालिका परिषद व बिजली विभाग के कर्मचारी लगें हुए हैं। नगर के पचभैया और जमुंद मोहल्ले में सभी कार्य नगर पालिका परिषद व बिजली विभाग द्वारा कराए जा रहे। जमुंद के सभासद गुलाम हुसैन संजरी व पचभैया के सभासद पति अलाउद्दीन खां द्वारा कर्मचारियों का सहयोग किया जा रहा है।

बिजली विभाग द्वारा एमए समद इंटर कॉलेज से मुनीर खां के चक्की तक जर्जर तारों को बदल दिया गया था। अब विभाग के कर्मचारी मुनीर चक्की से मकबूल के दुकान तक जर्जर तारों को बदलने के लिए लगे थे।

नगर के मोहल्ला जमुंद में बड़ी ताजिया चौक के पास

बहुत अधिक मलबा जमा था। ताजिया व दुलदुल जुलूस उसी रास्ते से होकर जाता है। जुलूस को देखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने मलवा को साफ किया। जहां पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी खुद खड़े होकर सारे मलबा व गंदगी ट्रेक्टर लगाकर हटाने का काम किया। यहीं नहीं नगर पालिका परिषद द्वारा टूटे हुए चेंबरों की मरम्मत कराई जा रही है। जुलूस मार्ग का साफ-सफाई के बाद वहां पर चुना का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.मो.अतहर अंसारी व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के निर्देश पर प्रकाश विभाग के कर्मचारी जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले सभी खंभों के स्ट्रीट लाइटों को चेक किया गया। जिन खंभों पर स्ट्रीट लाइट खराब मिलें। उसको बदलने का काम किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों की लोगों ने सराहना की। हालांकि जिस तरह से नगर पालिका परिषद द्वारा साफ-सफाई कराया जा रहा है। जिसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पूरे रास्ते पर अखाड़ा के खिलाड़ी फन-ए-सिपाहगिरी का मुजाहिरा कर सकते हैं। उनको शरीर में एक भी कंकड़ नहीं धंसेगा।

Related Articles

Back to top button