सनी लियोन ने ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स5’ में रुशाली को दिखाई उसकी जगह 

Sunny Leone showed Rushali in her place in ‘MTV Splitsvilla X5’

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

 

 

मुंबई, 7 जुलाई: डेटिंग रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स5′ के आने वाले एपिसोड में होस्ट सनी लियोन रुशाली से खासा नाराज दिखेंगी। इतना कि वो उनको कहेंगी कि, “ वो रहा दरवाजा घर जाओ।”

 

 

प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी प्रतियोगी चैलेंज साइट पर एकत्रित होते हैं। यहां सनी और तनुज घोषणा करते हैं कि आज की चुनौती के लिए दो-दो जोड़ों वाली टीमें बनाई जाएंगी।

 

यह चैलेंज संतुलन और सहनशक्ति का परीक्षण करता है, जहां तीन जोड़ियां एक टायर पर खड़ी होंगी। सभी एक-दूसरे को स्टिक से धक्का देंगे। इस चैलेंज में जो जोड़ी अंत तक डटी रहेगी उसे दो अंक मिलेंगे।

 

‘डेयर दे दिल’ चैलेंज से पहले लक्ष्य और अनिका टीम के चयन को लेकर बहस करते हैं। लक्ष्य को आकृति से किया गया वादा निभाना है, जबकि अनिका के दिमाग में बदला लेने की ही बात है।

 

सनी अनिका को सलाह देती हैं, “लेकिन आपके पास एक डील है, आप सिर्फ इतना सोचिए कि ये आपके पक्ष में कितनी होगी, आपके लिए इसमें क्या है? जब मौका मिलेगा बदला लेने का, तब ले लेना”।

 

अरबाज और रुशाली के बीच बहस तब होती है जब रुशाली हर्ष के साथ और अरबाज नायरा के साथ परफॉर्म करना चाहते हैं। यह दुविधा सनी को हस्तक्षेप करने और रुशाली को उसकी जगह पर रखने के लिए मजबूर करती है।

 

‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स5: एक्सस्क्वीज मी प्लीज’ एमटीवी और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।

Related Articles

Back to top button