24 घंटे में जलजमाव नहीं खत्म हुआ तो होगा आंदोलन – विजय रावत ।
जिला संवाददाता विनय मिश्र।
देवरिया।
आज सोनूघाट चौराहे पर टूटी सड़क व जलजमाव को लेकर सोनूघाट से बरहज मार्ग पर टूटी सड़क को ठीक करने व जलजमाव ख़त्म करने की मांग को लेकर धान रोप कर एवं सरकार विरोधी नारेबाजी कर विरोध जताया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि पूरे जनपद कि पीडब्लूडी कि सडके टूटी हुई है। टूटी हुई सड़को पर आए दिन घटनाये हो रही है। जिससे लोगो को जानमाल का नुकसान हो रहा है पीडब्लूडी में सड़क पैचिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर लूट हो रही तब भी सडके ठीक नही हो रही है।
सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना देना नही है। सभी विभागों में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी मनमाना कर रहे है। सरकार का अधिकारियो पर कोई नियंत्रण नही है। पूरे प्रदेश में लूट खसोट मची हुई है।
सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि पीडब्लूडी के अधिकारी मनमाना कर रहे है सड़के टूटी है जलजमाव हो रहा लेकिन अधिकारियो के कान पर जू तक नही रेंग रहा।
प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से हृदयशंकर यादव,सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव,अनिल यादव,दुर्गेश यादव,गुड्डू यादव, संगम, विनोद, मुलायम यादव,रामायण यादव,रामनागेंद्र, रामायण पासवान इत्यादि लोग रहे।