पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 25 वर्ष की सजा

 

 

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया। अप्राकृतिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सोमवार को दोषी को 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई । इसके साथ ही 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। दोषी का नाम नसरुल्लाह अंसारी निवासी आदर्श नगर सागरपाली है, दोषी के खिलाफ फेफना थाने में वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस द्वारा न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत करने के बाद साक्ष्यों के न्यायिक परिसीलन करने के उपरांत विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी को 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई । इसके साथ ही 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

Related Articles

Back to top button