आजमगढ़:किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: शहर कोतवाली कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ हाल पता थाना कोतवाली आजमगढ़ ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक- 03.07.2024 को वादी मुकदमा की नातिन जो 12 कक्षा की छात्रा है, घर से कहीं चली गयी है, काफी खोजबीन के बाद भी नही मिली है, के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 396/24 धारा 137 बीएनएस दि. 4.7.24 को पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। मंगलवार को उ0नि0 राजनरायन पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त सलमान शेख पुत्र सोहराब शेख साकिन भुजही थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को अग्रसेन चौराहे से नियमानुसार समय 9.45 बजे गिरफ्तार किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button