Azamgarh:भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया लाटघाट में बैठक

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया लाटघाट में बैठक

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के लाटघाट बाजार में भाजपा कैंप कार्यालय आशीष सिंह के आवास पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बैठक किया।
बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि युद्ध स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को अधिक से अधिक बनाने व सदस्यता अभियान में सभी लोग घर-घर जाकर लग जाए और इस अभियान को और तेज करें। तहसील से लेकर ब्लॉक स्तर तक और ब्लॉक से गांव स्तर तक सभी लोग सदस्यता अभियान में जुड़ जाए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में सभी लोग तन मन से लगे हुए हैं।
इस अवसर पर लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, प्रभाकर सिंह, बलवंत सिंह, संदीप सिंह सोनू ,आशीष सिंह, राज सिंह ,नवनीत राय निक्कू, अजय कुमार ,उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आनंद रावत अनुराग सिंह सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button