कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
डीएम ने कहा प्रशासन के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग भी सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करेंगे तो होंगी खुशहाली

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। जनपद के ग्राम छेछुआ में पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम विशाल सिंह रहे।
इस दौरान बड़े पैमाने पर ग्रामवासियों को ठंड से राहत प्रदान करने के लिए कंबल का वितरण किया गया। डीएम ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ यदि समाज के तमाम सम्मानित लोग अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए कार्य करें तो निश्चित तौर पर समाज में खुशहाली होंगी। ऐसे सामाजिक आयोजन ग्रामस्तर पर होते रहने चाहिए। इससे लोगों को सहज भाव से सुविधा प्राप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही सही मायनों में नारायण सेवा है। इस दौरान मुख्य अतिथि का पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। छेछुआ ग्राम ने डीएम को जनहित से जुड़े हुए विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र भी सौंपा।
इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह डब्बू, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अमर बहादुर सिंह, गोवर्धन सिंह, विनोद सिंह, अमित श्रीनेत, सुधीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज जायसवाल, पवन मालवीय, मनीष यादव, टीटू पंडित, ज्ञान कसेरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



