मइ दिवस पर किसान चीनी मिल मजदूर यूनियन ने शिकागो के शहीदों को याद कर सरकार को घेरा। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के गेट पर चीनी मिल वर्कर्स यूनियन के नेता शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में मजदूरों ने शिकागो के शहीद मजदूरों को याद कर उनको श्रधासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नेताओं ने केंद्र और प्रदेशों की सरकारों की श्रमिक, मजदूर विरोधी नीतियों को जम कर कोसा।

सुगर वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव कामरेड शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेशों की सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों के चलते श्रमिकों की बहुत ही खराब स्थिति है। केंद्र एवं प्रदेशों की सरकारों ने श्रम कानूनों एवं चारों श्रम कोडो मे अपने अनुसार संसोधन कर मजदूर हितों पर सीधा हमला बोल दिया है। आरोप लगाया कि श्रम कोडो मे परिवर्तन के चलते बीमा, स्वास्थ्य, रेलवे, कोयला,शिक्षा, बिजली आदि मे श्रमिकों, कर्मचारियों के उपर कुठहाराघात हुआ है। यही नहीं नौरत्न कहे जाने वाले लाभकारी उद्योगों का भी कार्पोरेट के हाथो औनेपौने कीमत पर दे दिया है। यह कार्य श्रमिक एवं देश हित में नहीं है। सरकारे मात्र लोक लुभावना नारे, संप्रदायिक माहौल को ठेस पहुँचा वाले कार्यक्रम करके देश का नाम विदेशो में खराब कर रहे है।

कार्यक्रम का संचालन जयहिंद राजभर ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जमानत अब्बास, जयराम चौरसिया, नागेंद्रपांडेय,शंभुनाथचौरसिया,जयहिंद राजभर, लक्षण मिश्रा, रामज्ञा यादव, सुनील राय, पलकधारी,आदि मजदूर उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button