आजमगढ़:स्टाफ नर्स पर लगा डिलेवरी के नाम पर अवैध धन उगाही का आरोप पीड़ित ने लगाई सीएमओ से न्याय की गुहार

मामला आजमगढ़ जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज का
रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र अमरजीत यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पर तैनात स्टाफ नर्स प्रतिमा पांडे पर आरोप लगाया है कि वह डिलेवरी के नाम पर अवैध धनउगाही करती है रमाकांत स्टाप नर्स पर आरोप लगाते हुए ने लिखा है कि 30 जन को उसकी पुत्री पूनम की डिलेवरी थी जब बच्ची डिलेवरी के लिए सी एच सी बिलरियागंज हॉस्पिटल गई तो उससे ₹2000 डिलेवरी के नाम पर ले लिया गया। यह कहते हुए कि पैसा अगर नहीं दोगी तो तुम्हें रेफर कर दिया जाएगा इतना ही नहीं उसका रेफर कार्ड भी बनवा दिया गया था। किंतु पीड़ित मजबूर होकर अपने जेब से ₹2000 दे तो दिया। इसके बाद उसने न्याय के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ को एक आरोपित प्रार्थना पत्र देते हुए प्रतिमा पांडे के ऊपर डिलीवरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ में पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सतीश चंद कनौजिया को जांच का आदेश दिया है। जबकि बताया जाता है कि स्टाफ नर्स से आने वाली पेशेंट पीड़ित होकर जाती हैं । सच्चाई निकालने का सबसे आसान तरीका है कि अब तक प्रतिमा पांडे के कार्यकाल में जितनी भी डिलीवरी हुई है उस डिलीवरी से संबंधित महिलाओं से वी उनके परिवारों से पूछताछ किया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा ।
इस संबंध में जब सी एम ओ आजमगढ़ से टेलीफोन द्वारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अप्लीकेशन लेकर हमने जांच के लिए आगे भेज दिया है । अभी जांच चल रही है जांच में जैसी रिपोर्ट आएगी उस तरह से कार्रवाई की जाएगी।



