मंगल तारा बालिका विद्यालय कोटपुर में संस्थापक स्वर्गीय मंगल लाल श्रीवास्तव की मनाई गई पुण्यतिथि।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगल तारा बालिका विद्यालय में धूमधाम के साथ संस्थापक मंगल लाल श्रीवास्तव की 31वीं पुण्यतिथि बनाई गई। पूर्ण स्थिति में भारत सरकार के राज्य मंत्री व सांसद कमलेश पासवान को आना था किंतु किन्ही कारणों से नहीं आ पाए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनिवास उपाध्याय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि महान आत्माएं दूसरे की सेवा के लिए आती है और सेवा करके चली जाती है उसको सजाने और संवारने का कार्य उनके सांसद करते हैं। वृक्ष को उन्होंने लगाया है उसकी सेवा करना और बढ़ाना सरस्वती का प्रसार प्रसार करना आप सभी का कर्तव्य है तभी उनका लोगों के मन में याद और कर्तव्य निष्ठा से लोग प्रेरित होंगे। बच्चों को प्रेरित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि इन्हें अर्जुन और एकलव्य से सबक लेना चाहिए और अच्छी शिक्षा लेकर समाज को स्वस्थ स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। मंगल तारा बालिका विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए प्रबंध समिति सदैव तत्पर रहेगी और समाज सेवा के लिए हम लोग प्रेरित करते रहेंगे। उपाध्यक्ष में अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मंगल लाल श्रीवास्तव एक कर्म योग पुरुष थे उनके आदर्शों पर चलना हम सब का कर्तव्य है। बैठक का संचालन राम कृपाल मिश्रा ने किया बैठक में करजहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महिमा आनंद यादव पूर्व प्रधानाचार्य रामनगर सिंह रघुवंश सिंह द्वारिका दुबे नितिन श्रीवास्तव रामनगर यादव राम ज्ञान प्रसाद प्राचार्य कमलावती देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा शीतल पांडे अंशिका श्रीवास्तव ने किया सरस्वती वंदना होली संजना अंशिका अंजलि ने प्रस्तुत किया।