आजमगढ़:अवैध देशी तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:तहबरपुर थाने की पुलिस ने अवैध देशी तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को उ0नि0 प्रशि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय हमराह के द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम करियावर मार्ग में पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे अण्डर पास से एक व्यक्ति प्रेमनाथ पुत्र स्व0 श्रीराम ग्राम सेमरी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को एक अदद देशी तमंचा .315 बोर चालू हालत में तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 20.45 बजे हिरासत पुलिस लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 155/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



