आजमगढ़:चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

आजमगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को उ0नि0 अजय सिंह,उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय, मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अभि. 1. अमन पाठक पुत्र स्व0 कृष्णामणि पाठक, 2. आदित्य पाठक उर्फ गोलू पुत्र स्व0 गिरजा पाठक नि0 पठखौली थाना कोतवाली आजमगढ़ को प्राइवेट बस अड्डा तिराहा से समय 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 1 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 401/24 धारा 317(2),318(4),336(3),338,340(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।



