हसनैन अंसारी को मिला हिमकिप के राष्ट्रीय कमेटी में जगह
बनाए गए हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल कलप्पा द्वारा अपने राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें नगर के काजीपुर मोहल्ले के निवासी मजदूर नेता हसनैन अंसारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके पूर्व हसनैन अंसारी हिमकिप के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हिमकिप के लिए हसनैन अंसारी द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्य को देखते हुए उनका प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री अंसारी को हिमकिप में नई जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष नदीम सिद्दिकी, अखिलेश सिंह मुन्ना, दीप नारायण भारती, मो.जावेद खां, पन्नालाल यादव, विमल दुबे, राजेश श्रीवास्तव, मौलाना खतीब अंसारी, हाजी एजाज महमूद, हाजी मुजाहिद हुसैन अंसारी, मो.फिरोज खां, रमाशंकर सरोज, विनोद गुप्ता, अरशद शकील, आजाद अंसारी, बदरे आलम, छेदी गौरी, सरफराज अहमद, बनारसी, राजू गौरी, सुनील यादव, प्रिंस अंसारी, रेयाज नवाज, अनिल यादव, गुड्डू शाह व बाबू कुरैशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने कहा कि हसनैन अंसारी को हिमकिप का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगी।