प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ फोटो शेयर कर कहा : ‘मुझे बस यही चाहिए था’

Priyanka Chopra shared a photo with her daughter Malti and said: 'This is all I wanted'

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

 

 

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास उनकी गोद में है।

 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दो दिन में दुनिया भर में 42 से ज्यादा घंटों की यात्रा के बाद, मुझे बस यही चाहिए था।”

 

बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास से शादी की थी। वर्ष 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी मालती आई।

 

प्रियंका चोपड़ा फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार ‘देसी गर्ल’ (प्रियंका चोपड़ा) ने निभाया है। वह अपने परिवार की रक्षा के लिए यात्रा पर निकलती है।

 

प्रियंका चोपड़ा (41) कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

 

इसके अलावा वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button