आजमगढ़:पांच वर्ष से भी अधिक समय से लापता अपहृता खुशबू चौहान मध्यप्रदेश से बरामद

आजमगढ़: पांच वर्ष से भी अधिक समय से लापता अपहृता खुशबू चौहान मध्यप्रदेश से बरामद, वादी मुकदमा द्वारा थाना देवगांव पर शिकायत किया गया कि वादी की पुत्री उम्र 20 वर्ष दिनांक 24.03.2019 से घर पर बिना किसी से बताए कहीं चली गयी है जिसके आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0- 82/2019 धारा- 366 भादवि विरुद्ध अभियुक्त फरहान के पंजीकृत कर विवेचना थाना देवगांव से सम्पादित की जा रही थी ।दौरान विवेचना धारा 368 भादवि की बढ़ोत्तरी थाना देवगांव द्वारा की गयी । परन्तु अपहृता की बरामदगी न हो सकी । तत्पश्चात् श्रीमान् पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना थाना ए0एच0टी0 को सुपुर्द की गयी । दौरान विवेचना थाना ए0एच0टी0 द्वारा धारा 120बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद आजमगढ़ श्री हेमराज मीना के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात/नोडल अधिकारी थाना एएचटी के मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा थाना एएचटी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राकेश तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बिधित अपहृता/पीड़िता खुशबू चौहान पुत्री स्व0 रामबचन चौहान नि0 बघरावां/ मोलनापुर थाना देवगांव आजमगढ़ को ग्राम गढ़ी धमकन थाना जौरा जनपद मुरैना प्रान्त मध्यप्रदेश जाकर उसके तथाकथित पति सोनू शाक्य पुत्र उत्तम शाक्य पता उपरोक्त के साथ बरामद किया गया । मुकदमा पंजीकृत होने के समय दोनों बालिग थे ।
बरामद पीड़िता/अपहृता– खुशबू चौहान पुत्री स्व0 रामबचन चौहान नि0 बघरावां/ मोलनापुर थाना देवगांव आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष साथ में 01 वर्ष की पुत्री वर्तिका व तथाकथित पति सोनू शाक्य पुत्र उत्तम शाक्य नि0 ग्राम गढ़ी धमकन थाना जौरा जनपद मुरैना प्रान्त मध्यप्रदेश।



