यौमे आशूरा आज, नगर पालिका परिषद की तरफ से कर ली गई तैयारी पूरी

ताजिया के सभी मार्गो व इमाम चौक के आस-पास साफ-सफाई चाकचौबंद ताजिया जुलूस के सभी मार्गो से लेकर कर्बला तक दूधिया रौशनी से है लैस: चेयरमैन नरगिस अतहर

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। यौमे आशूरा आज बुधवार को है। आज ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। ताजिया के सभी मार्गों व इमाम चौक के आस-पास साफ-सफाई व्यवस्था चाकचौबंद है। ताजिया जुलूस के सभी मार्गों से लेकर कर्बला तक को दूधिया रौशनी से लैस किया गया है।

मोहर्रम पर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर द्वारा पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को नगर के अंदर की सभी समस्या के समाधान का निर्देश दिए गए थे। ताकि मोहर्रम का पर्व मनाने और जुलूस निकालने में अकीदतमंदों को कोई दिक्कत न हो। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक

सभी नगर के ताजिया मार्ग की व्यवस्था में लगे रहे। नगर के सभी ताजिया मार्ग इमाम चौक के आस-पास तथा कर्बला तक की साफ-सफाई कराई गई। साफ-सफाई के बाद चुना का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही सभी ताजिया जुलूस मार्ग से लोग गोलामंडी में स्थित कर्बला तक दूधिया रौशनी युक्त कर दिया गया है। मोहर्रम पर्व को देखते हुए पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने स्वयं नगर के ताजिया मार्ग व इमाम चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई व्यवस्था से वें संतुष्ट दिखी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने तथा उनके सभासद पति डॉ.मो.अतहर अंसारी ने मोहल्लों में जाकर ताजियादार व अखाड़ा के खलीफा से संपर्क किया। जहां उनसे वार्ता कर नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। जिस पर ताजियादारों व अखाड़ा के खलीफाओं ने नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए व्यवस्था के लिए शुक्रिया अदा की और कहा कि नगर में मोहर्रम पर्व को लेकर जो भी समस्याएं भी। पालिकाध्यक्ष के निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा उन समस्याओं का समाधान करा दिया गया है।

फिलहाल नगर में ताजिया जुलूस को निकालने में अब कोई समस्याएं नहीं रह गई है। कहीं भी जलभराव आदि की कोई शिकायत नहीं है। अकीदतमंदों को ताजिया लेकर आने में दिक्कत नहीं होगी। साफ-सफाई की तो ऐसी व्यवस्था कराई गई है कि अखाड़ा के खिलाड़ी हर जगह सड़क पर अपने कला कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उनको सिटकी धंसने आदि की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button