आजमगढ़:चौक पर बैठा ताजिया ग्राम प्रधान रमनटू उपाध्याय सहित दर्जनों हिंदू माता बहनों और भाइयों ने दाहा बाबा का दर्शन कर मांगी की मुरादें

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवा को तो गांव में ताजियादार मोहम्मद सुभान और उनके सहयोगियों द्वारा 16 जून की शाम ताजिया को बनाकर उसे सजाकर चौक पर बैठा दिया गया।जैसे ही शाम की अजान हुई वैसे ही आजमगढ़ सिधारी से तशरीफ लाए हुए मौलाना लाल मोहम्मद ने फतेहा किया इस्के बाद मुहर्रम का रोजा रखने वालोने रोजेदारों ने रोजा खोला तत्पसचात वहां पर मौजूद ग्राम प्रधान रमनटू उपाध्याय सहित दर्जनों हिंदू और मुस्लिम महिला पुरुषों ने दाहा बाबा पर चिराग अगर बत्ती मोम बत्ती लोहबान मलीदा बतासा लड्डू आदि मिठाइयां चढ़ा कर अपनी मुरादें मांगी।इसमौके पर गांव के दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे वहीं सुरच्छा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स लगा रखी थी। ताजियाको बनाने और सवारने में मोहम्मद शुबहान, महामुद, शाहिद,शहालम,बदरे आलम,आदि लोगों का हाथ रहा जिनके सहयोग से यहां पर मुहर्रम का पर्व मनाया जाता हैं । फतेहा पढ़ते समय मौलाना लाल मोहम्मद सिधारी आजमगढ़ मोहम्मद इरफान ने देश में अमन शांती और शोकून कायम रखने के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।

Related Articles

Back to top button