आजमगढ़:हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमा वादी बासुदेव पुत्र कौलेश्वर साकिन मद्धूपुर, थाना फूलपुर जिला आजमगढ दिया गया कि दि0 15.7.24 को सुबह लगभग समय 8.30 बजे अपने खेत को घर से कुछ दूरी पर देखने गया था । इसी बीच मे विपक्षीगण राधेश्याम पुत्र कौलेश्वर व नितिश पुत्र राधेश्याम, किसमत्ती पत्नी राधेश्याम पुरानी जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से लैस होकर पहले से घात लगाकर बैठे थे । प्रार्थी को देखते ही उक्त तीनो ने प्रार्थी के उपर हमला बोल दिये। जिसमे प्रार्थी का सिर कई जगह फट गया तथा प्रार्थी को बुरी तरह से मारे पीटे । गाँव वालो के हस्ताक्षेप से उक्त लोग प्रार्थी को अधमरा छोडकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 382/24 धारा
115(2),118(1)351(2) बीएनएस बनाम राधेश्याम पुत्र कौलेश्वर व नितिश पुत्र राधेश्याम, किसमत्ती पत्नी राधेश्याम साकिन मद्धूपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ पजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 गौतम कुमार सरोज थाना फूलपुर के द्वारा कि जा रही है । दौरान विवेचना मेडिकल आदि के आधार पर धारा 110 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
बुधवार उप निरीक्षक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र कौलेश्वर पता मद्धूपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 60 वर्ष तथा नितेश कुमार पुत्र राधेश्याम पता मद्धूपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को उनके घर के बाहर पेड के नीचे से ग्राम मध्दूपुर से समय 11-55 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया व अभियुक्त के निशान देही पर आलाजुर्म लकडी का डण्डा (फवडा का बेट) बरामद किया गया व अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।



