विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

रसड़ा। कस्बा के दक्षिणी चौकी अंतर्गत बड़की बउली मुहल्ले में मंगलवार की देर रात में विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी ने अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। रसड़ा कोतवाली के दक्षिणी चौकी अंतर्गत बड़की बउली मुहल्ला निवासी श्रीप्रसाद के परिवार के सदस्य मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। इसी बीच सोनम 16 वर्ष विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल रसड़ा सीएचसी ले गए, जहां हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे बलिया रेफर कर दिया। जहां बलिया अस्पताल में उपचार के दुरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button