बारात से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत तीन घायल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बांसडीह (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी- बांसडीह मार्ग पर देल्हुआ गांव के सामने गुरूवार की सुबह बरात से वापस लौट रही एक अनियंत्रित पिकअप  सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। घटना में  55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य बाराती घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

 

बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी दीनबंधु पासवान के लड़के की बारात  सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार को गयी थी। गुरूवार की सुबह बारात से वापसी के दौरान पिकअप पर सवार होकर दीनबंधु का साढ़ू खेजुरी थाना क्षेत्र के विषहर गांव निवासी 55 वर्षीय रामाश्रय पासवान अन्य बरातियों के साथ मैरीटार जा रहे थे। देल्हुआ ईट भठ्ठे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से  टकरा गयी, जिससे पिकअप में सवार  रामाश्रय पासवान सड़क पर गिर गया तथा पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन की चपेट में आ गया।  रामाश्रय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण  तीनों घायलों मैरीटार गांव निवासी 60 वर्षीय दीनबंधु पासवान व 25 वर्षीय अर्जून पासवान तथा हरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल पासवान  को पीएचसी  बेरूआरबारी पहुंचाया।  जहां  डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनो घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक परिवार की  घटनास्थल पर पहुंची महिलाएं व अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

Related Articles

Back to top button