प्रदेश सरकार के मन्त्री का नगरा मे कर्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
नगरा(बलिया)। प्रदेश सरकार के र कैबिनेट मन्त्री दारा सिंह चौहान का नगरा के हनुमान चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मन्त्री के सिकन्दरपुर के एक कार्यक्रम रसडा से नगरा के रास्ते से जाते समय नगरा मे कुछ समय के लिए रुके थे। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी के नेतृत्व मे नगरा के हनुमान चौक पर फूलो की वर्षा करके गले मे मालाओं से लादकर कार्यकर्ताओं ने मिलकर भव्य स्वागत किया। वहां आदमकद पृथ्वी राज चौहान के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सिकन्दरपुर के लिए रवाना हुए। जाने के कार्यक्रम की जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं की हुजूम जूट गया और फूल माला से मन्त्री का स्वागत किए। इस मौके पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व मन्त्री उप्र सरकार के छट्ठू राम, बृजभान चौहान, विरेन्द्र चौहान, सुरेन्द्र चौहान, रामजी सिंह, राजकुमार, राजू सोनी, सूरेश सोनी, कृष्णा कुशवाहा, पप्पू सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, जय प्रकाश जायसवाल, रामजी गुप्ता, अमरेन्द्र, सन्तोष पाण्डेय, विजय शर्मा आदि रहे।