आजमगढ़: पकड़ा गया किशोरी को भागने वाला

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने किशोरी को भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0 पत्र दिया गया कि बीती रात में वादिनी पुत्री नहीं मिल रही थी वादिनी ने अपने पति को बताया उनके द्वारा भी खोजने पर नही मिली, अगले दिन सुबह मालूम हुआ कि वादिनी की लड़की को विजय बनवासी पुत्र रविन्द्र वनवासी नि0 संजरपुर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 352/24 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

 

शुक्रवार को व0उनि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वान्छित अभियुक्तो की तलाश में संजरपुर बाजार में मौजूद थे कि सूचना मिली की अभियुक्त विजय बनवासी पुत्र रविन्द्र बनवासी सा0 संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष कही भागने की फिराक में संजरपुर खुटहना छाऊ मोड़ के पास मौजूद है। इस सूचना पर व0उनि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा अभियुक्त विजय बनवासी पुत्र रविन्द्र बनवासी सा0 संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को संजरपुर खुटहना छाऊ मोड़ से समय करीब 10:20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button