प्लेसमेन्ट 22 जुलाई को।

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।
देवरिया, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में 22 जुलाई को पूर्वाह्न 10.30 बजे से एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुजुकी गुजरात में प्लेसमेन्ट किया जायेगा। तकनीकी योग्यता फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैके०, वायरमैन, पेन्टर जनरल, शीटमेटल, इलेक्ट्रानिक्स मैके० आई०टी०आई० उर्तीण एवं अन्तिम वर्ष में आई०टी०आई० अध्ययनरत अभ्यर्थी उक्त तकनीकी योग्यता में प्लेसमेन्ट में सम्मिलित हो सकतें है।अभ्यर्थी का आयु 18 से 24 तक होना चाहिए। आई०टी०आई० उत्तीर्ण वर्ष 2016 से 2023 तक के अभ्यर्थी सम्मिलित होगें। अभ्यर्थी को समस्त शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, छायाप्रति बायोडाटा आधार कार्ड, चार फोटो इत्यादि लाना अनिवार्य है। केवल पुरूष अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट किया जाएगा।



