Azamgarh news:कन्या-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला महिला अस्पताल में काटा गया केक,बेबी किट और वस्त्र किए गए वितरित

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए जिला महिला अस्पताल,आजमगढ़ में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा जिला महिला अस्पताल आजमगढ़ में जन्मे नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट,मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित किया गया।जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिये कि जिला महिला अस्पताल में जो भी नवजात शिशु पैदा हुए हैं,उनका निर्धारित समय पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि महिला अस्पताल में जो भी नवजात शिशु पैदा हो रहे हैं,उनको कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओ की उपस्थिति में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मा0 प्रधानमंत्री जी की महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के लिंगानुपात को बराबर करना है।उन्होने कहा कि कन्या जन्मोत्सव का उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को रोकना है तथा समाज में बालिका के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होने कहा कि जो भी बेटियां पैदा होती हैं,उनको समान शिक्षा से वंचित न किया जाय। उन्होने कहा कि बेटा/बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होने यह भी कहा कि जहां भी महिलाओं का समाज में उत्पीड़न हो, उसका कड़ा विरोध करें।इसी के साथ ही उन्होने घरेलु हिंसा, बाल विवाह, लिंग परीक्षण,कन्या भू्रण हत्या के बारे में विस्तार से बताया।उन्होने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एम्बूलेंस सेवाओं के बारे में बताया।इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ0 प्रभु दयाल गुप्ता, डॉ0 विनय यादव, वन स्टाप सेन्टर मैनेजर श्रीमती सरिता पाल, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र श्रीमती अन्नू सिंह,श्रीमती पिंकी यादव,श्रीमती ममता यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button