आजमगढ़:श्रावण मास में भगवान शिव की भक्तों पर होती विशेष कृपा
Azamgarh: Lord Shiva bestows special blessings on his devotees in the month of Shravan

महराजगंज/आजमगढ़:
भोलेनाथ के भक्तों के लिए यह श्रावण मास बहुत ही महत्वपूर्ण है । इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ने से काफी शुभ योग बन रहा है ।
यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित शशिकान्त शुक्ल ने दी बताया कि हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है । इस माह में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है । उन्होंने बताया की यह माह भगवान शिव के प्रिय माह में से एक है । हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन आरंभ हो जाता है । इस बार सावन में कुल पांच सोमवार पड़ रहे हैं । प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जुलाई को दोपहर 3:56 से हो रही है जो 22 जुलाई को दोपहर 2:22 पर समाप्त हो रही है इसलिए श्रावण मास का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है । इसके साथ ही श्रावण पूर्णिमा 19 अगस्त सोमवार के दिन ही इसका समापन होगा । श्री शुक्ल ने कहा कि इस साल का सावन मास इसलिए भी खास है क्योंकि यह सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है इसके अलावा प्रीति आयुष्मान योग है । श्रावण मास में ओम नमः शिवाय का जप करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं ।
इस तरह होंगे सावन के पांच सोमवार
ज्योतिषाचार्य पंडित शशिकान्त शुक्ल ने बताया कि पहला सोमवार 22 व दूसरा सोमवार 29 जुलाई को पड़ेगा
तीसरा सोमवार 5 अगस्त चौथा सोमवार 12 अगस्त पांचवा सोमवार 19 अगस्त को पड़ेगा । पांचवें सोमवार का इस माह में विशेष महत्व है । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आचार्य माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी पड़ती है । इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि के संचार की बागडोर भोलेनाथ के हाथ में दे जाते हैं । ऐसे में भोलेनाथ अपने हर एक भक्त की पुकार सुनते हैं । भोलेनाथ को श्रद्धा के साथ सिर्फ जल चढ़ाने से ही वह प्रसन्न हो जाते हैं ।



