सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनपदवासियों को करें आच्छादित-दानिश आजाद अंसारी
दैनिक विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के साथ जर्जर तारों को अविलम्ब दुरूस्त करें विद्युत विभाग-दानिश आजाद अंसारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही. जनपद प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विधायकगण औराई दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विपुल दूबे, पुलिस अधीक्षक डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकान्त द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 तेजवीर सिंह उपस्थित रहे।
मा0 जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने पदीय उत्तरदायित्वों के साथ जनमानस से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करें। सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व अभियानों से जनपदवासियों को आच्छादित करें। अपना शत्-प्रतिशत देने का प्रयास करें। जनप्रतिनिधियों से निरन्तर संवाद कर, जनहित के कार्यो को समय-सीमा में करें। उन्होंने जनमानस से प्राप्त शिकायती पत्र व फीडबैक के आधार पर एक्सईएन विद्युत भदोही के व्यवहार पर कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाते हुए जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ सद्व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वृहस्पतिवार को होने वाले जनसंवाद समय में 11 से 12 बजे का टाईम स्लॉट जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के लिए रिर्जव रखें जिससे वे बिना टेलीफोनिक सम्पर्क किये सुविधा के साथ विभागाध्यक्षों से मिलकर जनता की शिकायतों से अवगत कराकर जनहित में कार्य कर सके। जिससे उनका मनोबल व हौसला बढ़े। साथ ही सभी ईमरजेंसी सेवाओं में जो अच्छा कार्य कर रहे है, उन्हें मीटिंग में बुलाकर सम्मानित करनें का निर्देश दिया।
मा0 औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि चकापुर महराजगंज में मोटर खराब हो गया है, जल्द ही बदलवाना सुनिश्चित करें। डीपीआरओ द्वारा बताया गया कि इस माह में शौचालय के लगभग 5000 आवेदन भराये गये है। प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि पुराने ज्ञानपुर तहसील परिसर में नवीन सर्किट हाउस बनाने हेतु निष्प्रयोज्य भवन को तोड़कर सम्भावित 25 जुलाई से नीव का शुभारम्भ कर दिया जायेगा। डेगुरपुर व रामपुर घाट निर्माण हेतु व्रिज कारपोरेशन के साथ बैठक करने पर बल दिया गया। बीएसए द्वारा बताया गया कि शिक्षकों के डिजिटल अटेंन्डेस में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान के साथ ही एमडीएम, रजिस्टर, व अन्य इन्डीकेटर्स में भी टॉप फाईव में है। युवा कल्याण अधिकारी को कटेवना में खेलकूद मैदान बनाने सहित अन्य जरूरी स्थलों पर ओपेन जिम बनाने का निर्देश दिया। विधायक औराई ने माधोसिंह में हाईवे के किनारे मांस ब्रिकेताओं द्वारा अवशेष को नाली में फेक दिये जाने, नाली के साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि श्रावण मास/कावड़ यात्रा के दृष्टिगत अविलम्ब साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से औराई बाजार में नाली निकासी की व्यवस्था कराने का निवेदन किया। सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ की यथा स्थिति व तैयारियों से अवगत कराया गया। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान जंगीगंज में सराफा व्यवसायी से लुटपाट की घटना को एक हफ्ते के अन्दर ही सफलता पूर्वक खुलासा करने पर कानून व्यवस्था की सराहना किया। शेष विभागों की समीक्षा के दौरान उनके अद्यतन प्रगति रिपोर्ट, उपलब्धियों कार्यो की जानकारी लेते हुए प्रभारी मंत्री ने जनहित में और अधिक गम्भीरता से कार्य करने पर बल दिया।
बैठक में समस्त विभागाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



