पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा* साइकिलिंग से पुरे शरीर का व्यायाम होता है – विभूति नारायण सिंह
सुबह की हवा 100 रोगों की दवा – अताउल अंसारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही. भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में सुबह गोपीगंज बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गयी।
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस एस यादव* और समाजसेवी बेचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर फुलबाग, सोनखरी, नत्थूपुर होते हुए घुरीपुर शिवनेत सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची।
वहां पहुँचने पर सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे और सभी साइकिल चालकों का माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया और कहा कि भदोही साइकिलिंग क्लब की इस नई पहल से भदोही जनपद के समस्त नागरिकों को प्रेरणा मिलेगी और हमारा भदोही स्वस्थ के साथ स्वच्छ बनेगा। सभी को आसपास के काम साइकिल से करने चाहिए जिससे उनका व्यायाम हो और वो स्वस्थ रहें।
*नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के चिकित्सक डॉ अखिलेश सिंह* ने कहा कि जब हम सुबह उठते है तो हमें ताज़ी हवा मिलती है और जब हम साइकिल चलाते हैं तो इससे हमारे शरीर की मांसपेशिया अच्छे से काम करती हैं और हमारा शरीर मज़बूत होता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर घुरीपुर, जखाँव, रामबकसपुर, थानीपुर का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए थानीपुर चौराहा पर इसका समापन हुआ ।
*सभी ने मिलकर हनुमान मंदिर जखाँव के मैदान में 6 पौधे ( 2 सागौन, 2 शीशम और 2 गुलर ) लगाया और सभी को वृक्षारोपण के फायदे बताये गए।*
बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी अध्यक्ष, डॉ. एस एस यादव, डॉ. अखिलेश सिंह, शुभी सिंह, अनूप चौरसिया, अकरम अली, बेचन सिंह, धनेश प्रसाद, मुश्ताक अंसारी, अजय बिन्द, अबरार हाश्मी, अनिल बिन्द, प्रमोद मौर्या, महेंद्र यादव, महमूद आलम, प्रवीण सिंह टंडन, अमन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, प्रदीप बिन्द, राजीव जायसवाल, शिवम उपाध्याय, सुशील सिंह, इम्तियाज़ अहमद, समीर शेख, लक्ष्य सिंह, जीत सिंह, शिवांश जायसवाल समेत आदि रहे।



