दिव्यांगता प्रमाण-पत्र/यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार ने बताया है कि जनपद में निवासरत ऐसे दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र/यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बना हैं, वे

www.swavambancard.gov.in पर अपना ऑन-लाइन पंजीकरण करा लें, या

जिन्होंने पूर्व में आवेदन कर दिया है, वे अपने आवेदन पत्र की हार्ड कापी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में निर्धारित दिन सोमवार एवं शुकवार में से किसी भी दिन चिकित्सकीय बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता प्रमाण- पत्र/यूडीआईडी कार्ड निर्गत कराना सुनिश्चित करें।

——————-

 

*कृषक खरीफ के फसलो का बीमा कराने हेतु 31 जुलाई तक अवश्य कराएं*

 

*पीएम फसल बीमा योजना की जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 14447 जारी*

 

बलिया। जिले के सभी किसान भाईयों को सूचित करते हुए जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया है कि दैवीय आपदा के विरूद्ध फसलों का बीमा कवर प्रदान करने के उददेश्य से जनपद में पीएम फसल बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें खरीफ हेतु धान, मक्का एव अरहर के फसलो को जनपद बलिया में अधिसूचित किया गया है। इस योजना को शासन स्तर से स्वेच्छिक कर दिया गया है, जो क्रेडिट कार्ड धारक कृषक वीमा नही कराना चाहते है, ऐसे कृषकों को अपनी संम्बन्धित बैंक शाखा को 07 दिन पूर्व लिखित में सूचित कराना होगा। फसल बीमा हेतु इच्छुक कृषक खरीफ के फसलो का बीमा कराने हेतु 31 जुलाई से पहले सम्बन्धित बैंक शाखा, नजदीकी जनसेवा केन्द्र/फरसल बीमा पोर्टल (www. pmfby.gov.in), कृषि विभाग के ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय कार्यालय एवं तहसील स्तर पर कार्यालय भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के बीमा माध्यस्थ से सम्पर्क कर अपनी फसल का बीमा करा सकते है। ऋणी कृषकों द्वारा फसल बीमा योजना में प्रतिभागिता नहीं करने (opt out) के सम्बन्ध् में प्रार्थना पत्र बैंक शाखा को लिखित रूप से नहीं देने की दशा में बैंक शाखा द्वारा ऐसे सभी ऋणी कृषको का बीमा अनिवार्य आधार पर किया जायेगा। बैंकों द्वारा ऐसा नहीं करने पर यदि क्षति पूर्ति बनती है तो बैंक शाखा द्वारा देय क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जायेगा। जनपद बलिया में खरीफ में धान की फसल हेतु प्रीमियम रूपये 1584 प्रति हेक्टेयर एवं

बीमित राशि 79200 रूपये प्रति हेक्टेयर होगी, मक्का की फसल हेतु प्रीमियम रूपये 602 प्रति हक्टेयर एवं बीमित राशि 30100 रूपये प्रति हेक्टेयर होगी तथा अरहर की फसल हेतु प्रीमियम रूपये 1492 प्रति हेक्टेयर एवं बीमित राशि 74600 रूपये प्रति हेक्टेयर होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय/आधिकारिक टोल फ्री नम्बर 14447 पर तथा भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के जिला समन्वयक श्री शैलेन्द्र कुमार के संपर्क सूत्र 8266915114 पर संपर्क कर सकते है।

——————-

 

*15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 30 जुलाई तक करें आनलाईन आवेदन*

 

बलिया। उ0प्रO माटीकलां बोर्ड द्वारा संचालित माटीकलां समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 25 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुंआ है। इन चयनित लाभार्थियों के प्रशिक्षण के दौरान मानेदय/निःशुल्क रहने-खाने की व्यस्था के साथ- साथ भविष्य में नि:शुल्क विद्युत चालित चाक वितरण एवं ऋण आवेदन में भी बरीयता प्रदान की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आय 18 से 50 वर्ष के मध्य हो वह अपना आवेदन पत्र उ-प्र० माटीकला बोर्ड के वेबासाइट www.upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 30 जुलाई तक कर सकते है। प्रशिक्षण अवधि में रू० 250 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षवृत्ति भी प्रदान की जायेगी। आवेदन करते समय फोटो जाति

प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड एवं बैंक पासबूक की छाया प्रति अपलोड करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की मूल प्रति अपलोड किये गये दस्तावेज के साथ संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय/उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड रामपुर उदयभान बलिया पर जमा करना आवश्यक होगा।

———————

 

*साक्षात्कार (इंटरव्यू) 23 जुलाई को*

 

बलिया। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनातर्गत वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद में कुम्हार एवं हलवाई ट्रेड का ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं उनके 10 दिवसीय प्रशिक्षण चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, उनका साक्षात्कार (इंटरव्यू) 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र बलिया में होगा। सभी आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button