फेफना विस के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए बना रहा कीर्तिमान

 

रिपोर्ट  अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के उपलक्ष्य में फेफना विधान सभा के कार्यकर्ताओं के वायना स्थित एक उत्सव वाटिका में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बांसडीह विधानसभा की लोकप्रिय विधायक केतकी सिंह ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार का सत्ता पर आसीन होना ऐतिहासिक उपलब्धि हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि जनता मोदी के नेतृत्व से संतुष्ट हैं, उनके नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान बना रहा हैं तथा विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवम कैडर आधारित पार्टी हैं। जिसमें बूथ प्रमुखवम पन्ना प्रमुख का योगदान एवम महत्व उच्च श्रेणी का हैं। हमारे दल में पन्ना प्रमुख वरिष्ठ नेता बनते हैं। हर नेता एवम सरकार का मंत्री पहले कार्यकर्ता हैं। मजबूत संगठन एवम नेतृत्व के बदौलत हमने ऐतिहासिक जीत हासिल किया हैं। पूर्व मंत्री एवम फेफना क्षेत्र के लोकप्रिय नेता उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विपरीत राजनैतिक परिस्थितियों में भी कमल खिलाया हैं। यहां के कार्यकर्ता संघर्ष एवम जीवट के मिशाल हैं। कहा कि मोदी एवम योगी के नेतृत्व में देश एवम प्रदेश सुरक्षित हांथों में हैं विकास कर रहा हैं। कहा कि बलिया की जनता बहकावे में आने वाली नहीं हैं। 2027 में ऐतिहासिक परिणाम आएगा। जनपद की सभी सीटें भाजपा जोतेगी। कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ रहना हैं सभी कार्य होंगे। इस अवसर पर चितबड़ागॉव नगरपंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री नन्दलाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय , विजय गुप्ता , सूर्यदेव राय , अंजनी राय, आर्केश दुबे,भरत राय,मोतीचंद गुप्ता, उमेश सिंह सहितपार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button