Azamgarh news:बिलरियागंज थाने का कार्यभार संभालते ही नए थानाध्यक्ष ने दी चेतावनी सत्यता से बैर नहीं अपराधियों की खैर नहीं

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:उपरोक्त विचार हैं बिलरियागंज के नए थानाध्यक्ष बसंत लाल का 12 जुलाई को बसंत लाल ने बिलरियागंज थाने का कार्यभार संभाला और सर्वप्रथम उन्होने थाने के अंदर की एक एक कोठरी खंडाला और जानकारी लिया कि किस रूम में क्या होता है। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय भ्रमण करके क्षेत्रों की जानकारी लिया और 13 जुलाई को एक भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम हमेशा तत्पर हैं बस कम शब्दों में कह दें कि सत्यता से बैर नहीं अपराधियों की खैर नहीं ।जो काम सही है वह वह हर हाल में होगा और जो गलत है उसके लिए नीचे से ऊपर तक लोग एड़ी से चोटी तक लगा डालें या फोन अथवा प्रभावित लोगों से दबाव डालेंगे तबभी गलत नहीं होगा। बहुत होगा तो हमारा ट्रांसफर होगा हम जहां भी रहेंगे सच्चाई के साथ रहेंगे और सत्यता को आगे बढ़ाते रहेंगे तथा बुराइयों को कुचलते रहेंगे और अपराधियों को भी सही रास्ते पर लाने का प्रयास करेंगे।



