आजमगढ़:शिवनारायण पंथ के जिला हुकुमी महंत का मनाया गया धूमधाम से भंडारा

Azamgarh: District Hukumi Mahant of Shivnarayan Panth celebrated Bhandara with great pomp

गंभीरपुर से पदमाकर मिश्रा की रिपोर्ट

शिव नारायण पंथ के जिला हुकुमी महंथ शंकर प्रसाद का भंडारा धूमधाम से मनाया गया, जिसमें आजमगढ़ ,मऊ ,बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर आदि जनपद के संत महंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे 4:00 बजे तक चला,जिसमें आरती, भजन, प्रवचन किया गया । तत्पश्चात लगभग 25 संत महंत को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। भण्डारे में प्रसाद व लंगर की व्यवस्था की गई थी।दुर्वासा धाम के बाबा राजकुमार दास ने कहाकि जिस प्रकार नदिया स्वयं जल नहीं पीती, वह अपने जल से दूसरों को संतृप्त करती रहती हैं ,उसी प्रकार संत अपने लिए नहीँ समाज के हित के लिए कार्य करता है।बाबा चंद्रबली महंत ने कहा कि स्वामी शिवनारायण जी ने एक मत होने का नारा दिया ,उन्होंने कहा कि संगठित होकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है उन्होंने अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ पाखंड एवं अंधविश्वास से दूर होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिला हुकुमी महंत शंकर प्रसाद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे वह समाज के लिए हमेशा समर्पित रहे। उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है।उप हुकुमी महंत बाबा नखड़ू दास ने कहाकि चाल, चलन ,व्यवहार में सुधार कर व्यक्ति महान बन सकता है।जौनपुर से आए महंत राजनाथ मास्टर ने शाकाहारी बनने के साथ उच्च शिक्षा पर बल दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रिगेड महंत बाबा राजकुमार, चौथी लेखपाल ,अच्छे लाल ,मनफेर सिपाही, इंदल ,शिव शंकर लाल, हरिराम मास्टर, सकलदीप, राम नगीना महंत,राम अवतार स्नेही, बलिहारी, त्रिभुवन आदि सन्त ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन द्वारका महंत ने किया।

Related Articles

Back to top button