आजमगढ़:अपर मुख्य सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विकास, उ0प्र0 शासन, डॉ0 रजनीश दूबे ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: आफताब आलम

आजमगढ़ अपर मुख्य सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विकास, उ0प्र0 शासन, डॉ0 रजनीश दूबे ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण,अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास मत्स्य एवं पशुधन विकास उत्तर प्रदेश शासन डॉ रजनीश दुबे ने ब्लाक मुहम्मदपुर स्थित रानीपुर रजमो में बने अस्थायी निराश्रित गोवंश,आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने निरीक्षण के दौरान 57 गोवंश संरक्षित पाए जिसमें 37 नर व 20 मादा थे निरीक्षण के दौरान एक गोपालक व एक चौकीदार तैनात मिले गोवंश के खाने हेतु हरा चारा,भूसा ,चोकर, दाना आदि को देखा जिसे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया।उन्होंने गोपालक ,चौकीदार के आवास को देखा साफ-सफाई पीने का पानी बिजली की व्यवस्था सही पाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोपालक, चौकीदार के मानदेय को प्रतिमाह 7000 करने का निर्देश दिया गौशाला में व्हाइट यूकेलिप्टस ,पाकड़, पीपल आदि के पौधे का रोपण अधिक मात्रा में चारों तरफ कराए जाने को कहा,पशुओं के पौष्टिक आहार हेतु लगाए गए अजोला घास को 5 बीघा में लगाए जाने के लिए निर्देश दिया। गौशाला से लिंक स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट के कार्य कराए जा रहे थे, समूह को गौ पेंट बनाने हेतु प्रशिक्षित किया जाय, जिसके लिए समूह के 3 महिलाओं को जनपद बदायूं भेजकर प्रशिक्षण प्राप्त कराया जाए,गौशाला पर नए शेड का निर्माण किया जाए,जिसका नाम गो उत्पाद निर्माण केंद्र रखा जाय। जिसमें समूह महिलाओं द्वारा उत्पादन का कार्य किया जा सके। गौशाला को अधिक सुंदर बनाने है गौशाला के अंदर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु आवश्यकता नुसार सोलर लाइट लगाया जाए,ग्राम पंचायत रानीपुर में ग्राम निधि से प्राप्त धनराज से 11% धनराशि को गौशाला पर खर्च किया जाए माह में एक बार सभी गोवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कर उसकी आख्या को पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा सभी पशुओं के जियो टैगिग किया जाए,सहभागिता में सुपुर्द किए गए गोवंशों का सत्यापन,लेखपाल,सचिव के द्वारा किया जाए एवं आख्या को विकास खंड पर प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, उप जिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन, डॉ धर्मेंद्र पांडेय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ,ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ,खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी, डॉ रमेश बिंद पशु चिकित्सा अधिकारी,डॉ राहुल पशु चिकित्सा अधिकारी मुहम्मदपुर,प्रमोद कुमार पशु धन प्रसार अधिकारी,, खण्ड प्रेरक अजय सिंह,एडीओ पंचायत सरवन कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button