भाजपा की सरकार साबित हुई है पूरी तरह से विफल मकसूद खां 

उ.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक को किया संबोधित 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। उ.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मकसूद खां ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। सभी वर्ग के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है।भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उक्त बातें श्री खां मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने जिले में पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्य करने वाले लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जो लोग निष्क्रिय रहेंगे उन्हें पद मुक्त किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा.राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा पदाधिकारियों से और अधिक सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस मौके पर दीनानाथ दूबे, सुरेश चन्द्र मिश्र, वसीम अंसारी, राजेश्वर दूबे, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, मुशीर इकबाल, संतोष सिंह बघेल, मसूद आलम, मृत्युंजय पांडेय, जजलाल राय, सुबुक्तगीन अंसारी, अवधेश पाठक, राजेंद्र मौर्य, हरिश्चंद्र दूबे, महेश मिश्र, शिव पूजन मिश्र, नाजिम अली, अवधेश कुमार बिंद, रमाशंकर बिंद, आजाद हुसैन, अकबर अली, शमशीर अंसारी, विनोद कुमार सरोज, शक्ति मिश्र आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button