आजमगढ़:सोते समय छात्र को सर्प ने चार बार काटा परिजनों में मचा कोहराम,हायर सेंटर रेफर

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया निवासी रितेश गुप्ता उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र संजय गुप्ता अपने घर में सोया हुआ था। शुक्रवार को प्रातः काल लगभग 4:00 बजे एक विषैले सर्प ने उसके हाथ में कई बार डंक मारा जब उसकी नींद खुली तो देखा बगल में डंक मार कर सर्प बैठा हुआ है।तत्पश्चात उसने शोर मचाना शुरू किया।शोर गुल सुनकर परिजनों द्वारा उसे तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ ले जाया गया ।जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।इसके बाद परिजनों द्वारा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां जहां उसका इलाज चल रहा हैकिंतु अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्र कच्छा 12 का छात्र है।



