गोचर/अतिक्रमण युक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए गौआश्रय स्थलो से सम्बद्द कर हरे चारे की बुवाई पर बल- सीडीओ
मा० मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजनान्तर्गत इच्छुक पशुपालको को सुपुर्दगी में गौआश्रय स्थलो से गोवंश दिया जाएं गौआश्रय स्थलों पर पर्याप्त साफ सफाई, वृक्षारोपण ,पशुओं के लिए पेयजल व हरा चारा हो सुनिश्चित- मुख्य विकास अधिकारी
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही. जनपद में संचालित गौआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहुत की गयी। बैठक में विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं के अघतन प्रगति रिपोर्ट व स्थिति से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी पी सिंह द्वारा अवगत कराया गया।
जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम एक वृहद गो संरक्षण केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु कम से कम 01 हे० भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में एसडीएम व बीडीओ को सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया। गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश हेतु हरा चारा उगाये जाने के लिए गोचर / अतिक्रमण युक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए गौआश्रय स्थलो से सम्बद्द कराने पर जोर दिया गया। वर्ष 2021-22 में दर्ज गम्भीर आडिट आपत्तियों को अविलम्ब दूर कराये जाने के सम्बन्ध में संवाद हुआ। भूसा टेन्डर के माध्यम से भूसा कय किये जाने के लिये जनपद स्तर पर कमेटी का गठन व क्रियान्वयन पर बल दिया गया। गौआश्रय स्थल में एस०एफ०सी० पूलिंग से प्राप्त एवं व्यय धनराशि का विवरण माह मई 2024 तक उपलब्ध कराने की सूचना पर विचार विमर्श किया गया।
गौआश्रय स्थल में संरक्षित समस्त गोवंशो के भरण पोषण हेतु समय से डिमाण्ड अपलोड कराने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त गौआश्रय स्थलों में ग्राम पंचायत निधि से सोलर लाइट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। समस्त गौआश्रय स्थलों में मुख्य मार्ग से मेन गेट तक तथा मेन गेट से चरही तक खण्डजा/सी०सी० रोड का निर्माण कर आवागमन की सुविधा सुलभ बनाये जाने हेतु विमर्श हुआ।
समस्त गौआश्रय स्थलों में आवश्यकतानुसार भूसा गोदाम व बाउण्ड्री वाल की व्यवस्था कराये जाने पर जोर दिया गया। मा० मुख्यमंत्री निराश्रित / बेसहारा गोवंश सहभागिता योजनान्तर्गत आवंटित लक्ष्य को पूर्ण किये जाने हेतु इच्छुक पशुपालको को सुपुर्दगी में गौआश्रय स्थलो से गोवंश दिया जाना। मा०मुख्यमंत्री जी पोषण योजना अन्तर्गत ग्रामीण परिवारो के चिन्हित कुपोषित परिवार को गौआश्रय स्थलों से दूध देने वाली/07 से 09 माह के बीच गाभिन गाय उपलब्ध कराने के सम्बन्ध सहित गांव में सैम मैम बच्चों को चिन्हित कर पशु चिकित्सा अधिकारी/ खंड विकास अधिकारी उनको दूध उपलब्ध कराएं। गौआश्रय स्थलों से सम्बन्धित नामित नोडल अधिकारी द्वारा पाक्षिक निरीक्षण करते हुए निरीक्षण आख्या सीधे मुख्य पशुचिकित्साधिकारी / नोडल अधिकारी गौशाला भदोही को उपलब्ध कराएं। गौआश्रय स्थलों में निरीक्षण के समय नामित नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा दर्शायी गयी कमियो को ग्राम प्रधान / ग्राम विकास अधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो के द्वारा ससमय दूर कराया जाना एवं निरीक्षण आख्या की अनुपालन आख्या मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराया जाएं। समस्त गौआश्रय स्थलो में वर्षा ऋतु में गौआश्रय स्थल के अन्दर वृक्षारोपण के कार्य को सुनिश्चित किया जाए। समस्त गौआश्रय स्थलों में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलभराव / जलजमाव की समस्या को दूर किया जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मृतक पशुओं का शव निस्तारण व्यवस्थित तरीके से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। गौआश्रय स्थलों पर पर्याप्त साफ सफाई, पानी ,पशुओं के लिए हरा चारा इत्यादि आधारभूत सुविधा सुनिश्चित हो।
बैठक में उपायुक्त मनरेगा राजाराम, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, उपनिदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी व संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे.