जलनिकासी की समस्या से उबर नहीं पा रहा जमुंद वार्ड बाजार सलावत खां वार्ड से घमहापुर तक नाले का निर्माण न होने से उत्पन्न हो रही समस्या
बाजार सलावत खां मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा कच्चे नाले पर कर लिया गया है अतिक्रमण नाला निर्माण न होने तक होता रहेगा नियमित सफाई: फकरे आलम

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नगर के वार्ड संख्या 28 जमुंद जल निकासी की समस्या से उबर नहीं पा रहा है। जबकि वार्ड में सीवर लाइन को नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा बिछवाया दिया गया है। कारण जमुंद वार्ड के बार्डर पर स्थित बाजार सलावत खां से वह सीवर पाइप लाइन आगे नहीं बढ़ सका। जो कच्चा नाला पहले से था। उस पर वहां के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। हालांकि नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा उसकी साफ-सफाई कराई जा रही है। लेकिन फिर उसमें कचरा डालकर पाट दिया जा रहा। नतीजा बरसात के बाद जमुंद वार्ड में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
इस समस्या के संबंध में वार्ड के लोगों का कहना रहा कि नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा कच्चे नाले की तो साफ-सफाई कराई जाती है। लेकिन दो दिन बाद आस-पास के लोग साफ किए गए नाले में अपने घरों के कूड़े-कचरे को फेंक देंगे। फिर वही समस्या उत्पन्न हो जाएगी। नतीजा जमुंद मोहल्ले के बरसात का पानी आगे बढ़ नहीं पता और सीवर लाइन ओवर फ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो यह स्थाई समाधान नहीं है। स्थाई समाधान तब होगा जब यहां पर सीवर पाइप लाइन का विस्तार किया जाए। जिससे वह सीवर आगे पाइप लाइन में कनेक्ट कर गंदे पानी की निकासी कराया जा सके। लोगो का कहना था कि जमाने से यहां का गंदा पानी उस कच्चे नाले से बहता चला आ रहा है। लेकिन कुछ लोगों की नियत उस नाले पर खराब हो गई है। उस पर अतिक्रमण करने के लिए घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को डालकर उनके द्वारा पाटा जा रहा है। हालांकि नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा नाला निर्माण के समय ऐसे लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद ही जमुंद वार्ड के लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल पाएगा। वैसे नगर पालिका परिषद भदोही के सफाई नायक साजिद खां की देखरेख में काफी संख्या में उस कच्चे नाले की साफ-सफाई करने में लगे रहे।
नाला निर्माण न होने तक होता रहेगा नियमित सफाई: फकरे आलम
जमुंद वार्ड के सभासद पुत्र व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री फकरे आलम ने बताया कि हमारे पिता गुलाम हुसैन संजरी द्वारा जमुंद वार्ड में सीवर पाइप लाइन बिछवा दिया गया है। जमुंद वार्ड के बार्डर पर बाजार सलावत खां से यह नाला आगे नहीं बढ़ सका। इस नाले को बाजार सलावत खां से घमहापुर तक जाना है। बाजार सलावत खां में कुछ लोगों द्वारा उस नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया है। नाले की साफ-सफाई कराने के बाद वहां के लोग फिर उसमें कचरा डालकर पाट देते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड के सभासद गुलाम हुसैन संजरी द्वारा चेयरमैन नरगिस अतहर से नाला निर्माण की मांग की गई है। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है। उनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया है कि जब तक नाला का निर्माण नहीं हो जाता। तब तक इस कच्चे नाले की नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी। ताकि कहीं भी जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो सकें।
चेयरमैन ने दिया है नाला निर्माण का आश्वासन: सुफियान अंसारी
बाजार सलावत खां वार्ड के सभासद सुफियान अंसारी ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण है। स्थाई नाला निर्माण की मांग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर से की गई है। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि निविदा कराकर सीवर पाइप लाइन का विस्तार कराते हुए समस्या का समाधान करा लिया जाएगा। लेकिन जब तक सीवर लाइन नहीं बिछाया जाता। तब तक नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा इस नाले की नियमित साफ-सफाई की जाती रहेंगी।



