एक पेड़ मां के नाम अभियान:

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश संगठन काशी क्षेत्र के आवाहन पर जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के दिशा निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम यह अभियान लगातार जनपद में चल रहा हैl इस अभियान के माध्यम से हम सभी लोग अपनी बात को पहुंचाने का काम करेंगेl
जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा जनपद के समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधि व जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल के सभी पदाधिकारीयों से आवाहन किया है कि आप सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाकर राष्ट्रहित के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें राष्ट्र के मजबूती में हम सभी का मजबूती है जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा जी ने कहा ऑक्सीजन शरीर के लिए बहुत इंपॉर्टेंट और महत्वपूर्ण विजन है जिसका उपयोग हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता तो शरीर क्षण मात्र के लिए अपने आप को असहाय समझ में आता हैl एक पेड़ लगाने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि हम और आप शुद्ध वातावरण में जिए और शुद्ध ऑक्सीजन लेकर हम भी स्वस्थ रहें आप भी स्वस्थ रहें और आसपास अपने परिवार को भी स्वस्थ पड़ोस को भी रखें
जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा आसपास पड़ोस में शुद्ध वातावरण ऑक्सीजन को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहे पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है शुद्ध वातावरण देता हैl गर्मी की सीजन में छाया देता है ठंड के सीजन में अलाव जलाने के काम आता है और अंतिम समय में अंतिम क्रिया में मृत शरीर को पंचतत्व में विलीन करता है और ऐसे तमाम कार्य हैं पेड़ का जिसकी तुलना करना हम सभी के जीवन में कोई शब्द नहीं हैl आइए हम सब मिलकर एक पेड़ लगाकर यह सिद्ध करें कि माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का जो सपना है उसको अवश्य पूरा करेंगे और राष्ट्र को क्षेत्र को देश को जनपद को हरा भरा बनाए रखेंगेl एक पेड़ का मूल्य क्या है गर्मी के सीजन इसका महत्व पता चलता हैl उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी छत्रपति सिंह गोवर्धन राय मनीष पांडेय मृत्युंजय शिवम राजेंद्र पाल बघेल मोनू शर्मा इत्यादि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेl



