पदमेश्वर महादेव सेवा समिति ने पंडाल लगाकर की कांवरियों की सेवा।

कांवरियों की सेवा करने पहुंचे सदर विधायक जयकिशन साहू।

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

बिरनो गाज़ीपुर । ,पदमेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा ,आयोजित लगातार 2010 से, कांवरियों की सेवा में समर्पित, आज विरनो के भड़सर गांव में ,सेवा समिति के संयोजक ग्राम प्रधान , पदमपुर रामाधार गुप्ता उर्फ गुड्डू रहे ।समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल लगाकर कांवरियों की सेवा ,सिमित लगातार करती आ रही है ।वही बताते चलें कि, सावन मास में शिवालयों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने की सनातन परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में, गाजीपुर से महाहर धाम बाबा भोलेनाथ के ऊपर ,जलाभिषेक करने के लिए पैदल कांवरियों की टोली जाती है। और वही पदमेश्वर महादेव सेवा समिति पंडाल लगाकर, कांवरियों को भोजन ,चाय ,नाश्ता ,विश्राम करने हेतु और पानी की व्यवस्था दवाई की व्यवस्था सहित तमाम सुविधाएं कांवरियों के लिए की जाती है। किसी भी कांवरिया बंधु को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो यह सारी व्यवस्था समिति के द्वारा निशुल्क की जाती है। समिति के सभी पदाधिकारी बड़े उत्साह के साथ, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहते हैं। आज इसी क्रम में कांवरियों की सेवा में, सदर विधायक जय किशन साहू भी उपस्थित हुए। और कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना इसका पूरा ध्यान उनके द्वारा रखा जाता है । गाजीपुर से पैदल चलकर महाहर धाम के लिए जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का हूजूम , लगातार पंडाल से प्रसाद लेकर गुजर रहे थे। बाबा भोलेनाथ की जय और बोल बम के नारों के साथ पूरा वातावरण शिव मय दिखाई दे रहा था। कांवरियों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला। आज पदमेश्वर महादेव सेवा समिति के पंडाल में ,मुख्य रूप से अपनी सेवा देने वालों में , रमाशंकर चौहान, दीपक गुप्ता, प्रभाकर जयसवाल, अशोक, मोहम्मद आफताब ,अजीत कुमार ,लल्लन गुप्ता ,पंकज श्रीवास्तव ,कपिल देव मौर्य , कलीम अंसारी ,युवराज अंसारी, रविंद्र कुमार, कमलेश यादव, उपेंद्र कुमार, वेद प्रकाश पांडे, सहित सैकड़ो की संख्या में, समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button