बौद्ध धर्म के भंते ने कराया गृह प्रवेश

रिपोर्ट: राजेन्द्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़: मुहम्मदपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रानीपुर र जमो(रामपुर) में मंगलवार को समाजसेवी रविंद्र बहादुर के नवनिर्मित भवन का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से आए बौद्ध धर्म के अनुयाई भनते बीनाचार्य के द्वारा विधि विधान पूर्वक गृह प्रवेश कराया गया यादगार में एक बट वृक्ष लगाया गया कार्यक्रम मैं श्री भंते जी ने अपने संबोधन में बताया कि बुद्ध का धम मानव कल्याणकारी, सामान्ता व भाईचारा का धम है इसको बाबा भीमराव अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 में अपनाया था भंते ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लोक कल्याणकारी बताते हुए पाखंड और दिखावा से दूर रहने की उपदेश देते हुए शिक्षा को अपने जीवन का सबसे बड़ा हथियार बनाने का आग्रह किया जीवन में ऊंचाई पर जाना है तो शिक्षा की ताकत से ही सभी कठिनाइयों को दूर करते हुए अपने मुकाम हासिल कर सकते हैं उन्होंने बताया कि धन वैभव व जात धर्म से बड़ा इंसान नहीं होता इंसान अच्छे विचार अच्छे कर्म और शिक्षा से बड़ा होता है इस मौके पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ मुख्य रूप से शिव प्रसाद( मुरहा) थनौली प्रधान प्रेमचंद जायसवाल ,पूर्व उप निरीक्षक दयाराम, बिरजू राम, विक्की, किसन, श्याम वली ,राकेश चंद, अरविंद ,राम श्री, राम जयंती, जितेंद्र, अशवनी, दल सिगार, अनीता ,सावित्री, मनीता, रीना, आशा, सितारा ,राधिका ,लाली ,मीरा आदि सैकडोर महिला पुरुष उपस्थित रहे



