Azamgarh news:भंडारे के साथ संपन्न हुई परशुराम जयंती

रिपोर्ट:सौरभ उपाध्याय

Azamgarh:भंडारे के साथ संपन्न हुई परशुराम जयंती जहानागंज भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के पारंगत,सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर  भगवान परशुराम की जयंती ब्राह्मण समाज परिषद के जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु कांत चौबे के नेतृत्व में देर रात धरवारा ग्राम सभा में भंडारे के साथ धूमधाम के साथ मनाई गई। भगवान परशुराम जी चित्र का वैदिक रीति से पूजन पाठ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष बृजेश नंदन पांडे, सौरभ उपाध्याय, भागवत तिवारी, विश्वदेवउपाध्याय सहित उपस्थित जनों द्वारा माल्यार्पण किया गया मुख्य अतिथि ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. ब्रजेश नंदन पाण्डेय ने कहा कि  भगवान विष्णु के आवेशावतार, न्याय के देवता भगवान परशुराम के जीवन से हमें अन्याय का प्रतिकार करने की सीख मिलती है! भगवान शिव के अनन्य भक्त परशुराम जी तप, बल और ज्ञान के त्रिवेणी है। उन्होंने त्रेता युग में अत्याचारी सहस्रार्जुन सहित अनेक विधर्मी शासकों का विनाश करते हुए पृथ्वी पर धर्म की स्थापना कर समाज में व्याप्त  भय और आतंक को समाप्त किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने कहा कि
महान तपस्वी परशुराम जी को शिवजी ने मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु प्रदान किया था।स वे अजर-अमर है। उनका जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है।
अवसर पर क्षेत्र के के सभी पदाधिकारी गण और धरवारा ग्रामसभा ब्राह्मण पूरा के समस्त ब्राह्मण समाज के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button