16 दिव्यांग छात्रों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भदोहील आदर्श प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में आयोजित हुआ मेडिकल ऐसेसमेंट कैंप फोटो परिचय- दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करते चिकित्सक

रिपोर्ट अशरफ संजरी
मोढ़,भदोही। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी प्रकार के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं जिलाधिकारी भदोही विशाल सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद में मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में बुधवार को विकास खंड सुरियावां के आदर्श प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आर्थाेपेडिक सर्जन व मनोचिकित्सक के द्वारा दिव्यांग छात्रों का परीक्षण कर उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया।
कैंप में रजिस्टर्ड 59 बच्चों में 16 छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। कैंप में दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र डा0 रवि प्रकाश सहाय आर्थाेपेडिक सर्जन ने 08, डा0 दीनकर प्रकाश मनोचिकित्सक, डा0 अशोक परासर नैदानिक मनोवैज्ञानिक ने मानसिक मंदित 08 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया। आई सर्जन डा. प्रदीप कुमार सिंह व लो विजन छात्रों को चश्मा उपलब्ध कराने के लिए आंखों की जांच के लिए लगाये गये श्री घनश्याम आप्टोमेटिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के कैंप में अनुपस्थित रहने की वजह से कैंप आये 12 दृष्टि बाधित बच्चों का न तो प्रमाण पत्र जारी किया जा सका और न ही उन्हें चश्मे के लिए ही चिन्हित किया जा सका। वहीं ईएनटी सर्जन डा. दीप्ति पांडेय के द्वारा कैंप में प्रतिभाग न करने की वजह से 20 श्रवण दिव्यांग बच्चों को कैंप से मायुष होकर लौटना पड़ा।
सर्जरी के लिए जहां दो बच्चों को चिन्हित किया गया। वहीं मानसिक मंदित 06 बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कैम्प में स्वास्थ्य विभाग से महमूद आलम, फिजियोथेरेपिस्ट डा. जेपी सिंह, स्पेशल एजुकेटर सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, श्याम बहादुर यादव, विजय मौर्य, राणा गोविंद, शक्तिमान उपाध्याय, संदीप वर्मा, मनोज कुमार व प्रधानाध्याक घनश्याम यादव ने सहयोग प्रदान किया।



