आजमगढ़:कलेक्ट्रेट सभागार में आज ई-लाटरी के माध्यम से सुपर सीडर के 01 लाभार्थी एवं कस्टम हायरिंग सेण्टर (ग्रामीण उद्यमी) के 04 तथा सर्फेस सीडर के 01 लाभार्थी का चयन किया गया

चयनित अभ्यर्थियों के यंत्र न लेने की दशा में प्रतीक्षारत किसान पात्र होंगे

Azamgarh:

रिपोर्ट: राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़:जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेण्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सुपर सीडर एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी) तथा सर्फेस सीडर हेतु ऑनलाईन आवेदन करने वाले कृषकों में से अनुदान हेतु पात्र कृषक का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित 15 सदस्यीय समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में आज आवेदकों की उपस्थिति में किया गया।उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि किसी भी यंत्र पर अनुदान पाने हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड में एक से अधिक आवेदक होने पर लाभार्थी का चयन शासन के निर्देशानुसार ई-लाटरी के माध्यम से समिति के द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि को लाभार्थियों की उपस्थिति में किया जाता है, जिसमें पूर्ण पारदर्शिता होती है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ई-लाटरी के माध्यम से सुपर सीडर के 01 लाभार्थी एवं कस्टम हायरिंग सेण्टर (ग्रामीण उद्यमी) के 04 तथा सर्फेस सीडर के 01 लाभार्थी का चयन किया गया। प्रत्येक यंत्र हेतु प्रतीक्षा सूची भी जारी की गयी है। वर्तमान में चयनित लाभार्थी यदि निर्धारित तिथि तक यंत्र क्रय नहीं करते हैं तो प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषक स्वयं पात्र हो जायेंगे। उपरोक्त यंत्रों हेतु चयनित कृषकों के मोबाईल फोन पर प्राप्त चयन संदेश को भी मौके पर प्रदर्शित किया गया।ई-लाटरी की प्रक्रिया में आजाद भगत सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़, जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़, कृषि वैज्ञानिक के0वी0के0 कोटवा आजमगढ़, प्रतिनिधि लीड बैंक आजमगढ़, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़ तथा ई-लाटरी समिति के सदस्यगण एवं आवेदक कृषक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button