हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है – प्रमोद वर्मा”

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

जखनिया गाजीपुर। देश में शुरू हो रहा है हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त के तहत आज जखनिया बाजार में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और लोगों को तिरंगा वितरण कर अपील किया कि अपने घरों पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा झंडा जरूर फहराएं। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।

इस अभियान की शुरुआत भारत सरकार की ओर से की गई थी। हर साल यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलता है। इस अभियान के दौरान लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया था। उनके अनुसार “हर घर तिरंगा” अभियान से देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। तिरंगे के प्रति समर्पण देश को एकजुट कर अपने देश के प्रति कर्तव्य और राष्ट्र भाव को जागृत करता है। यह लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता भी फैलाएगा।

वर्मा ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। इस उत्सव के द्वारा वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन, सम्मानित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button